Author
Listed:
- डॉ. वंचना सिंह परिहार
- डॉ.अरुणेंद्र प्रताप सिंह
- डॉ.विशाल नाडकर्णी
Abstract
प्रस्तुत शोध-पत्र इंदौर जिले में निवासरत ट्रांसजेंडर समुदाय की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं मनोवैज्ञानिक स्थिति का विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है। ट्रांसजेंडर समुदाय भारतीय समाज का वह हाशिये पर स्थित वर्ग है जो ऐतिहासिक रूप से सामाजिक बहिष्कार, भेदभाव, हिंसा, पहचान संकट एवं आर्थिक असुरक्षा का सामना करता आया है। आधुनिक संवैधानिक एवं कानूनी सुधारों के बावजूद यह समुदाय आज भी पूर्ण सामाजिक स्वीकृति एवं गरिमापूर्ण जीवन से वंचित है। इस अध्ययन का मुख्य उद्देश्य इंदौर जिले में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अस्तित्व संकट, पहचान संघर्ष, पारिवारिक एवं सामाजिक स्वीकृति के स्तर तथा उनके सामुदायिक जीवन के वास्तविक अनुभवों को समझना है। शोध में प्राथमिक एवं द्वितीयक दोनों प्रकार के आंकड़ों का उपयोग किया गया है। प्राथमिक आंकड़े साक्षात्कार विधि, गूगल प्रश्नावली एवं अवलोकन के माध्यम से 300 ट्रांसजेंडर उत्तरदाताओं से संकलित किए गए हैं, जबकि द्वितीयक स्रोतों में सरकारी रिपोर्ट, शोध-पत्र, पुस्तकें एवं नीति दस्तावेज सम्मिलित हैं। अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि इंदौर जिले में ट्रांसजेंडर समुदाय में शिक्षा एवं जागरूकता का स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है, परंतु सामाजिक स्वीकृति, स्थायी रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच एवं पारिवारिक समर्थन की भारी कमी बनी हुई है। अनेक ट्रांसजेंडर व्यक्ति परिवार द्वारा त्याग दिए जाने, सामाजिक अपमान, आर्थिक बहिष्कार एवं मानसिक तनाव से ग्रसित पाए गए। शोध निष्कर्ष यह प्रतिपादित करता है कि ट्रांसजेंडर समुदाय के अस्तित्व की खोज तभी सार्थक हो सकती है जब समाज, परिवार एवं शासन–प्रशासन मिलकर समानता, गरिमा एवं मानवाधिकारों की वास्तविक स्थापना करें।
Suggested Citation
डॉ. वंचना सिंह परिहार & डॉ.अरुणेंद्र प्रताप सिंह & डॉ.विशाल नाडकर्णी, 2025.
"अस्तित्व की खोज में ट्रांसजेंडर: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन (इंदौर जिले के विशेष संदर्भ में),"
International Journal of Scientific Research in Humanities and Social Sciences, International Journal of Scientific Research in Humanities and Social Sciences, vol. 2(6), pages 110-118, November.
Handle:
RePEc:jbi:ijsrhs:v2:y2025:i6:id:222
Note: Article URL: https://ijsrhss.com/home/article/view/IJSRHSS2525138
Download full text from publisher
Corrections
All material on this site has been provided by the respective publishers and authors. You can help correct errors and omissions. When requesting a correction, please mention this item's handle: RePEc:jbi:ijsrhs:v2:y2025:i6:id:222. See general information about how to correct material in RePEc.
If you have authored this item and are not yet registered with RePEc, we encourage you to do it here. This allows to link your profile to this item. It also allows you to accept potential citations to this item that we are uncertain about.
We have no bibliographic references for this item. You can help adding them by using this form .
If you know of missing items citing this one, you can help us creating those links by adding the relevant references in the same way as above, for each refering item. If you are a registered author of this item, you may also want to check the "citations" tab in your RePEc Author Service profile, as there may be some citations waiting for confirmation.
For technical questions regarding this item, or to correct its authors, title, abstract, bibliographic or download information, contact: Pankaj Sharma (email available below). General contact details of provider: https://ijsrhss.com/home .
Please note that corrections may take a couple of weeks to filter through
the various RePEc services.